क्या हैं विवेक ओबरॉय की ₹1200 करोड़ की नेटवर्थ के प्रमुख स्रोत?
रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता विवेक ओबरॉय की नेटवर्थ ₹1200 करोड़ है और उनकी आय का प्रमुख स्रोत रियल एस्टेट कारोबार है। विवेक ने करियर की शुरुआत में कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश किया था जो प्रॉपर्टी में कारोबार करती है। उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी मेगा एंटरटेनमेंट की स्थापना की थी। विवेक की यूएई में एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी है।