क्या है ‘श्रिंकफ्लेशन’ जिसके कारण ₹5, ₹10, ₹20 वाली चीज़ों में मिलने लगी कम मात्रा?
'श्रिंकफ्लेशन' एक ऐसी रणनीति है जिसमें कंपनियां उत्पाद का दाम वही रखती हैं लेकिन पैकेट में मिलने वाली उसकी मात्रा घटा देती हैं। ऐसा महंगाई बढ़ने पर उपभोक्ताओं को उसका आभास न होने देने के लिए कंपनियां करती हैं। जीएसटी कटौती के बाद सरकार ₹5, ₹10 और ₹20 के पैकेट के उत्पादों की मात्रा बढ़ाने पर विचार कर सकती है।