क्या हैं सलमान खान की 'राम मंदिर' वाली घड़ी की खासियतें?
सलमान खान ने हाल ही में 'राम मंदिर' वाली घड़ी पहनकर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। ₹61 लाख की इस घड़ी का डायल रोज़ गोल्ड से बना हुआ है और इसका केस साइज़ 44 मिलीमीटर है। इस घड़ी में भगवान राम, भगवान हनुमान और राम मंदिर की छवि अंकित है। स्विट्ज़रलैंड में बनी इस घड़ी की वॉटर रिज़ेस्टेंस 100-मीटर है।