क्या हैं हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ से जुड़े जोखिम?
हुंडई मोटर इंडिया ने आईपीओ के ड्राफ्ट पेपर में पार्ट्स की कीमतों में वृद्धि, पार्ट्स व मटीरियल के आपूर्तिकर्ताओं की सीमित संख्या, मांग में कमी और हुंडई मोटर कंपनी पर निर्भरता को जोखिमों के तौर पर सूचीबद्ध किया है। अन्य जोखिमों में चेन्नई के विनिर्माण कारखाने में संभावित रुकावटें और ग्रुप की कंपनी 'किया' से हितों का टकराव शामिल है।