रांची के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर अनुज कुमार ने हाई बीपी से बचने के 8 तरीके बताए हैं। उन्होंने बताया, "स्वस्थ आहार लें (ज़्यादा तेल की चीज़ों से बचें)...नियमित व्यायाम करें...वज़न को हमेशा नियंत्रण में रखें...शराब और धूम्रपान ना करें...नींद पूरी लें (कम-से-कम 7 घंटे)...तनाव कम रखने की कोशिश करें और दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें।"