क्या है 5 नवंबर का सचिन, कोहली और गावस्कर से स्पेशल कनेक्शन?
विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर का 5 नवंबर से स्पेशल कनेक्शन है। कोहली का 5 नवंबर को जन्म हुआ और उन्होंने 5 नवंबर 2023 को 49वां शतक मारकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की। सुनील गावस्कर ने 5 नवंबर 1987 को आखिरी इंटरनैशनल मैच खेला था। सचिन 5 नवंबर 1989 को भारतीय टीम में चयनित हुए थे।