क्या है 70-20-10 फॉर्मूला जिससे शेयर बाज़ार की उठा-पटक में भी सेफ रहेगा पोर्टफोलियो?
70-20-10 फॉर्मूले में निवेश को तीन स्तरों पर बांटा जाता है। फॉर्मूले के अनुसार, निवेश की जाने वाली रकम का 70% लार्जकैप इंडेक्स फंड या मज़बूत व स्थापित कंपनियों में, 20% मिडकैप कंपनियों और 10% हिस्सा हाई रिस्क-हाई रिवॉर्ड वाले स्मॉलकैप या सेक्टोरल फंड में लगाया जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस नियम से पोर्टफोलियो बेहतर और संतुलित रहता है।