क्या है 9 डिग्री तक झुके हुए बनारस के रत्नेश्वर महादेव मंदिर की कहानी?
बनारस में भगवान महादेव को समर्पित रत्नेश्वर मंदिर 9 डिग्री तक झुका हुआ है। लोकमान्यताओं के अनुसार, मंदिर का निर्माण 19वीं शताब्दी में राजा मानसिंह ने अपनी मां के लिए करवाया था और फिर दावा किया कि उन्होंने मां का कर्ज़ चुका दिया। मंदिर उसके बाद झुकने लगा, यह दिखाने के लिए कि मां का कर्ज़ चुकाया नहीं जा सकता।