क्या है eCPR विधि जिसके ज़रिए 2 घंटे तक दिल नहीं धड़कने के बावजूद बचा ली गई सैनिक की जान?
भुवनेश्वर एम्स (ओडिशा) के डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट के बाद 2 घंटे तक दिल नहीं धड़कने के बावजूद एडवांस्ड एक्स्ट्राकॉर्पोरियल कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (ईसीपीआर) देकर एक सैनिक की जान बचाई। ईसीपीआर एक लाइफ-सेविंग प्रोसिजर है जो कार्डियक अरेस्ट और हृदय की गंभीर समस्याओं की स्थिति में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) और एक्स्ट्राकॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सिजनेशन (ईसीएमओ) को साथ मिलाकर दिया जाता है।