कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), दोनों ही सरकारी योजनाएं हैं। ईपीएफ योजना के तहत कर्मचारी अपनी आय का निश्चित हिस्सा पीएफ अकाउंट में जमा करते हैं और ईपीएफ अकाउंट में मौजूद पैसों पर फिलहाल सालाना 8.25% ब्याज मिलता है। पीपीएफ में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है जिसपर फिलहाल सालाना 7.1% ब्याज मिलता है।