क्या है HENRY? जानें FIRE को चुनौती देने वाला नया वेल्थ-बिल्डिंग माइंडसेट
वित्तीय माइंडसेट HENRY (High Earner, Not Rich Yet) संपत्ति बनाने के साथ-साथ बेहतर लाइफस्टाइल पर ज़ोर देता है। बकौल वेल्थ मैनेजर अशोक कुमार, ₹30-50 लाख/वर्ष कमाने वाले कई भारतीय वित्तीय सफलता को लग्ज़री अनुभव के साथ धीरे-धीरे असेट्स बनाने के तौर पर देखते हैं। यह FIRE (फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस, रिटायरमेंट अर्ली) से अलग है जो अधिक बचत/जल्दी रिटायरमेंट पर केंद्रित है।