क्या है IM-4 मिशन, जिसे 2027 में स्पेस-X रॉकेट से किया जाएगा लॉन्च?
अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी 'इंट्यूटिव मशीन्स' 2027 में स्पेस-X के फाल्कन 9 रॉकेट से अपना चौथा चंद्रमा मिशन लॉन्च करेगी जिसका नाम IM-4 रखा गया है। यह मिशन नासा के साथ हुए एक कमर्शियल अनुबंध के तहत 6 पेलोड्स को चंद्रमा की सतह पर ले जाएगा। इसमें 2 खास रिले सैटेलाइट्स शामिल होंगी जो चंद्रमा के डेटा संचार में मदद करेंगी।