क्या है NDA वर्कशॉप जिसमें आखिरी कतार में बैठे दिखे पीएम मोदी?
दिल्ली में एनडीए वर्कशॉप के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरी पंक्ति में बैठे दिखे। यह वर्कशॉप एक तरह का पॉलिटिकल स्कूल है जहां सांसदों को जनता तक पहुंचने, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और विपक्ष को जवाब देने की ट्रेनिंग दी जाती है। इस बार पीएम ने उद्घाटन के बाद पूरे दिन चार सत्रों में बैठकर सांसदों की बातें सुनीं।