क्या है optogenetics, जिसके लिए मेडिसिन में 2026 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है?
फिजियोलॉजी/मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार-2026 'ऑप्टोजेनेटिक्स' के लिए दिया गया है। यह ऐसी तकनीक है जिससे यह पता चल सकता है कि जीवित मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिकाएं यादों, भावनाओं और व्यवहारों को कैसे आकार देती हैं। पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल ने प्रोटीन 'चैनलरोडोप्सिन' की खोज की और कार्ल डेसेरोथ ने इसे तंत्रिका कोशिकाओं के लिए लाइट-कंट्रोल्ड स्विच में बदल दिया।