क्या है Step-UP SIP जो परंपरागत SIP से दे सकती है बेहतर रिटर्न?
स्टेप-अप सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) परंपरागत एसआईपी का एडवांस्ड वर्ज़न है। परंपरागत एसआईपी में निवेश की राशि स्थिर रहती है जबकि स्टेप-अप एसआईपी में निवेशक कुछ समय के अंतराल पर निवेश राशि बढ़ा सकते हैं। स्टेप-अप एसआईपी में ₹5000/माह पर 5-साल में निवेश राशि बढ़कर (12% रिटर्न-रेट, सालाना स्टेप-अप 10%) ₹4,92,285 हो जाएगी जबकि एसआईपी में यह राशि ₹4,12,432 होगी।