सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (एसडब्ल्यूपी) में कोई शख्स एक नियत समय में एकमुश्त राशि निवेश कर उसमें से हर महीने पैसा पाता रहता है। इसके फायदे 'नियमित आय', 'निवेश की निरंतरता', 'एसेट की वैल्यू बढ़ना', 'आय का अन्य स्रोत' हैं। मान लीजिए, आपने ₹5,00,000 5 साल के लिए निवेश (12% दर) किए और ₹7500/माह निकाले फिर भी ₹2,78,611 आपके पास होंगे।