क्या है T20 विश्व कप के फाइनल मैच के लिए मौसम का पूर्वानुमान?
भारत शनिवार को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेलेगा। 'एक्यूवेदर' के अनुसार, बारबाडोस में शनिवार की सुबह बादल छाए रहेंगे, हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है, हवा चलेगी और मौसम में नमी बनी रहेगी। वहीं, शनिवार को बारिश होने की संभावना 78% है और करीब 2.5 घंटे बारिश हो सकती है।