क्या है UPI 'टैप एंड पे' और यह QR कोड स्कैन किए बिना कैसे काम करता है?
पीओएस पर यूपीआई 'टैप एंड पे' सुविधा यूज़र्स को एनएफसी-इनेबल्ड स्मार्टफोन को अनलॉक करके और उसे एनएफसी-इनेबल्ड पीओएस टर्मिनल पर टैप करके तेज़ी से पेमेंट करने की अनुमति देती है। यह UPI पर कई अकाउंट्स से पेमेंट्स को सपोर्ट करता है जिसमें यूपीआई पर रुपे क्रेडिट कार्ड भी शामिल है। यूज़र्स ₹5,000-तक के लेनदेन बिना पिन के कर सकते हैं।