क्या है WCL जिसमें खिलाड़ियों के बहिष्कार के बाद रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान का मैच?
भारतीय क्रिकेटरों के बहिष्कार और मैच खेलने से इनकार करने के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) में भारत-पाकिस्तान का मैच रद्द कर दिया गया। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड, भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज़, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के रिटायर्ड व गैर-अनुबंधित क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और संगीतकार हर्षित तोमर डब्ल्यूसीएल के मालिक हैं।