कोलंबिया यूनिवर्सिटी इरविन मेडिकल सेंटर के मुताबिक, 10-3-2-1-0 रूल अच्छी नींद में मददगार हो सकता है। 10 का मतलब सोने से 10-घंटे पहले कैफीन ना लें, 3 का मतलब सोने से 3-घंटे पहले खाना/शराब ना लें, 2 का मतलब सोने से 2-घंटे पहले काम नहीं, 1 का मतलब 1-घंटे पहले नो-स्क्रीनटाइम और 0 का मतलब स्नूज़ अलार्म-बटन की आदत छोड़ें।