क्या है अजमेर शरीफ दरगाह में स्वास्तिक चिह्न दिखने के दावे वाली तस्वीर का सच?
सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स द्वारा एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अजमेर शरीफ दरगाह में स्वास्तिक चिह्न देखे गए हैं। 'लाइव हिन्दुस्तान' के अनुसार, जब उसकी टीम के लोगों ने इस तस्वीर को 'गूगल इमेज सर्च' में डाला तो वे 'अढ़ाई दिन का झोपड़ा' (अजमेर) की खबरों तक पहुंचे जिनमें यही तस्वीर दिखी।