क्या है अनिल अंबानी से जुड़ा ₹17,000 करोड़ का फ्रॉड केस जिसकी ED कर रही है जांच?
ईडी अनिल अंबानी के ₹17,000 करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच कर रही है। आरोप है कि उन्होंने 'सोची-समझी योजना' से बैंकों, निवेशकों और अपनी कंपनियों के शेयरहोल्डर्स के साथ फ्रॉड किया। इसमें येस बैंक से लिए गए ₹3,000 करोड़ को गलत तरीके से दूसरी जगह भेजा गया। वहीं, रिलायंस कम्यूनिकेशन्स पर भी ₹14,000 करोड़ के घोटाले का शक है।