क्या है अमेरिका के झंडे में 50 सितारों व 13 धारियों का महत्व?
अमेरिकी झंडे की 13 धारियां अमेरिका की 13 मूल कालोनियों का प्रतिनिधित्व करती हैं जो ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र होकर संयुक्त राज्य अमेरिका बनी थीं। इन कालोनियों ने 1776 में स्वतंत्रता की घोषणा की थी। इसमें 50 सितारे अमेरिकी के 50 राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। अमेरिकी संघ में नया राज्य जुड़ने पर झंडे में एक सितारा जुड़ जाता है।