क्या है अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा करने वाली एजेंसी सीक्रेट सर्विस?
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस अमेरिका की सबसे पुरानी संघीय जांच कानून प्रवर्तन एजेंसियों में से एक है जिसकी स्थापना 1865 में की गई थी। अमेरिका में सीक्रेट सर्विस की राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति और उनके जीवनसाथियों की सुरक्षा करने की ज़िम्मेदारी होती है। इसके अलावा अमेरिका में जो भी आर्थिक अपराध होते हैं उनकी जांच सीक्रेट सर्विस करता है।