क्या है अमेरिका में मध्यावधि चुनावों की प्रक्रिया?
अमेरिका में मध्यावधि चुनावों में संसद के दोनों सदनों हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव्स और सीनेट के सदस्यों का चुनाव किया जाता है। हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव में 435 सीटें जबकि सीनेट में 100 सीटें हैं। आम तौर पर 100 में से एक तिहाई सीटों के लिए 2 साल में चुनाव होते हैं। इसके अलावा कई राज्यों में गवर्नर भी चुने जाते हैं।