क्या है अरबाईन वॉक और क्यों इस दिन कर्बला जाते हैं लाखों शिया मुसलमान?
अरबाईन वॉक हर साल इराक के कर्बला में आयोजित की जाती है जिसमें दुनियाभर से लाखों शिया मुसलमान शामिल होते हैं। इस दिन शिया हज़रत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के नवासे इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हैं। गौरतलब है कि अरबाईन वॉक इमाम हुसैन की शहादत के 40 दिन बाद आयोजित की जाती है जिसे 'चेहल्लुम' कहते हैं।