क्या है अलास्का ट्रायंगल जहां 20,000 से अधिक लोग रहस्यमयी तरीके से हुए हैं गायब?
रिपोर्ट्स के अनुसार, तथाकथित अलास्का ट्रायंगल अलास्का (अमेरिका) में मौजूद है जहां बीते दशकों में 20,000 से अधिक लोग गायब हो गए और उनका कोई साक्ष्य भी नहीं मिला है। लोगों के गायब होने की कई थ्योरी हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अलास्का ट्रायंगल में अजीब मैग्नेटिक ऐक्टिविटी है जबकि अन्य एक्सट्राटेरेस्टियल एलियंस को इसका ज़िम्मेदार ठहराते हैं।