क्या है अलग-अलग शहरों में भाई दूज की पूजा का शुभ मुहूर्त?
द्रिक पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि 10-नवंबर को दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी और 11-नवंबर को दोपहर 3:53 बजे समाप्त होगी और अपराह्न काल में द्वितीया तिथि रहने के कारण भाई दूज 11-नवंबर को होगी। बकौल पंचांग, दिल्ली में तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:10-03:20 बजे, वाराणसी में दोपहर 12:48-3:00 बजे और चंडीगढ़ में दोपहर 01:11-03:19 बजे तक रहेगा।