क्या है इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जिससे पीड़ित हैं इंफ्लूएंसर ऑरी और क्या हैं इसके लक्षण?
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवतरमानी उर्फ ऑरी के बताया है कि वह इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) से जूझ रहे हैं। यह एक क्रॉनिक कंडीशन है जो पेट व आंतों को प्रभावित करती है। एनआईएच के मुताबिक, पेट में बार-बार दर्द होना, दस्त, कब्ज़, ब्लोटिंग आदि इसके लक्षण हैं। बकौल एनआईएच, पुरुषों की तुलना में महिलाएं इससे अधिक पीड़ित होती हैं।