क्या है ईरान की डांसिंग या अशुरा मिसाइल की विशेषताएं जिसे 'पहली बार' किया गया इस्तेमाल?
ईरान ने अमेरिका और इज़रायल के साथ युद्ध में पहली बार सेजिल/डांसिंग/अशुरा बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। ठोस ईंधन पर आधारित इस मिसाइल से आयरन डोम जैसे एयर डिफेंस सिस्टम मात खा जाते हैं। करीब 18 मीटर लंबी व 1.25 मीटर चौड़ी इस मिसाइल का वज़न 23,600 किलोग्राम है और यह 700 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ ले जा सकती है।