उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन ने रूस-यूक्रेन युद्ध में सैनिकों की 'सेल्फ-ब्लास्टिंग' नीति की पुष्टि की है। इस नीति के तहत सैनिक युद्ध के मैदान में पकड़े जाने की बजाय अपनी जान ले लेते हैं। दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी के अनुसार, पिछले साल लगभग 15,000 उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूस भेजा गया था। इनमें 2000 मारे गए थे।