उल्का वर्षा तब होती है जब अंतरिक्ष से कई सारे छोटे-छोटे पत्थर धरती के वायुमंडल में आते हैं और जलने लगते हैं। ये उल्काएं इतनी तेज़ी से आती हैं कि यह जलकर चमकने लगती हैं। जब एक साथ कई उल्काएं आती हैं तो इसे उल्का वर्षा कहा जाता है। इसे आम भाषा में 'टूटता हुआ तारा' भी कहते हैं।