क्या है उस 5 स्टार होटल को बुक करने का खर्च जहां हुई केजरीवाल की बेटी की सगाई?
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी की सगाई 5-स्टार होटल सांगरी-ला इरोज़ (दिल्ली) में हुई। यहां एक दिन के समारोह का खर्च कथित तौर पर ₹1.5 करोड़ से ₹1.7 करोड़ होता है। हालांकि, वेन्यू को अपने हिसाब से कस्टमाइज़ करवाने पर यह खर्च और बढ़ सकता है। इस होटल को लग्ज़री शादियों के लिए जाना जाता है।