क्या है एक्सरसाइज़ और हार्ट हेल्थ के U-शेप कर्व का रिलेशनशिप?
कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर रविंद्र सिंह राव ने एक पॉडकास्ट में हार्ट हेल्थ और एक्सरसाइज़ के U-शेप कर्व के रिलेशनशिप के बारे में बताया है। उन्होंने बताया, "बिल्कुल भी एक्सरसाइज़ ना करने पर हार्ट अटैक होने की संभावना अधिक है...एक्सरसाइज़ शुरू करने पर इसका खतरा कम होता जाएगा...एक लेवल के बाद आपने बहुत अधिक एक्सरसाइज़ की तो...दोबारा इसका खतरा बढ़ जाता है।"