क्या है ऐंटी-मिसाइल सिस्टम THAAD जिसे ईरान के अटैक के बाद इज़रायल भेजेगा अमेरिका?
ईरान द्वारा इज़रायल पर मिसाइल हमलों की झड़ी लगाने के बाद अमेरिका टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (टीएचएएडी) को 100 ट्रूप्स के साथ इज़रायल भेजेगा। टीएचएएडी एक अत्याधुनिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम है जिसे वायुमंडल के अंदर और बाहर दोनों जगह शॉर्ट, मीडियम और इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल का मुकाबला करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।