क्या है ऐक्टिव यूथेनेशिया और पैसिव यूथेनेशिया में अंतर, किन देशों में यह है लीगल?
ऐक्टिव यूथेनेशिया तब होती है जब डॉक्टर/कोई अन्य व्यक्ति जानबूझकर कुछ ऐसा करता है जिससे मरीज़ की मृत्यु हो जाती है। एनडीटीवी के मुताबिक, यह और सहायता प्राप्त आत्महत्या नीदरलैंड्स, बेल्जियम, लग्ज़मबर्ग, कनाडा, स्पेन, न्यूज़ीलैंड, कई अमेरिकी राज्यों, कोलंबिया और इक्वाडोर में वैध है। पैसिव यूथेनेशिया में फीडिंग-ट्यूब जैसे जीवन रक्षक इलाज-उपकरणों को रोककर मरीज़ को मृत्यु दी जाती है।