क्या है कॉग्निटिव टेस्ट जो अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में बना है चर्चा का विषय?
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को लेकर कॉग्निटिव टेस्ट चर्चा का विषय बन गया है। इसमें सीखने और याददाश्त से संबंधित कई परीक्षण शामिल होते हैं जिससे इंसानी दिमाग के ठीक तरीके से काम करने को मापा जाता है। हालांकि, मानसिक समस्या वाले लोगों के लिए यह टेस्ट काफी कठिन हो सकता है।