क्या है कॉन्टैक्ट लेंस लगाने से हुआ दुर्लभ इन्फेक्शन जिससे US में गई युवती की आंख की रोशनी?
क्लीवलेंड क्लीनिक के मुताबिक, यूएस में दुर्लभ इन्फेक्शन 'एकैंथअमीबा केराटाइटिस' के सालाना करीब 1,500 मामले आते हैं और 90% केस कॉन्टैक्ट लेंस लगाने वालों के होते हैं। देर तक लेंस पहनने, उन्हें गलत तरीके से रखने/धोने और इन्हें पहनकर स्वीमिंग करने या नहाने से इन्फेक्शन हो सकता है। यह एक प्रकार का अमीबा है जो कॉर्निया को नुकसान पहुंचाता है।