क्या है केन-बेतवा नदी जोड़ों परियोजना जिसका पीएम मोदी ने किया शिलान्यास?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को करीब ₹49,000 करोड़ की केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास किया। देश की पहली नदी जोड़ों परियोजना से एमपी के छतरपुर, पन्ना सहित 10 ज़िलों व यूपी के झांसी, ललितपुर सहित अन्य ज़िलों को पेयजल-सिंचाई की सुविधा मिलेगी। योजना के अंतर्गत 103 मेगावॉट जल विद्युत व 27 मेगावॉट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा।