क्या है कॉफी कैन पोर्टफोलियो जिससे मिल सकता है अपार धन?
कॉफी कैन पोर्टफोलियो को अपार धन देने वाली निवेश रणनीति माना जाता है। यह रणनीति कहती है कि आप अच्छी कंपनियों के शेयर खरीदकर लंबे समय तक होल्ड करें जिसका मतलब है कि आप उन्हें भूल ही जाएं। इस रणनीति का नाम पुरानी पश्चिमी परंपरा से प्रेरित है जिसमें लोग कीमती चीज़ें कॉफी कैन में डालकर छिपा देते थे।