कार खरीदने के लिए 20-4-10 नियम के मुताबिक, कार की कुल खरीद मूल्य का 20% डाउन पेमेंट के ज़रिए जाना चाहिए। लोन अवधि 4 साल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने पर उस कार पर कम इंट्रेस्ट रेट देना पड़ेगा और आपकी कुल ट्रांसपोर्टेशन लागत (कार की EMI सहित) महीने की सैलरी के 10% से कम होनी चाहिए।