क्या है क्वॉड स्कॉलरशिप जिसके तहत छात्रों को ₹4 करोड़ की स्कॉलरशिप देगी भारत सरकार?
भारत सरकार ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के छात्रों के लिए ₹4 करोड़ की 50 क्वॉड स्कॉलरशिप देने का एलान किया है। अमेरिका में डेलावेयर में क्वॉड देशों (भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान) की मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया है। यह स्कॉलरशिप भारत के सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में बीई या बीटेक करने वाले स्टूडेंट्स को प्रदान की जाएगी।