क्या है कम्यूटेड पेंशन जिसकी 8वें वेतन आयोग के तहत हो रही है मांग?
कर्मचारियों की प्रतिनिधि संस्था नैशनल काउंसिल द्वारा सरकार को दी गई चार्टर ऑफ डिमांड में कम्यूटेड पेंशन की बहाली की भी मांग की गई है। सरकारी कर्मचारी के रिटायर होने पर उसे पेंशन का एक हिस्सा एकमुश्त लेने का विकल्प मिलता है जिसे कम्यूटेशन ऑफ पेंशन कहते हैं। बदले में हर महीने पेंशन से एक तय राशि काटी जाती है।