बिहार के मधेपुरा स्थित बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी अमरनाथ ठाकुर उर्फ लाल बाबा ने 'जागरण' को बताया है कि वर्ष 2026 में करवाचौथ की चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को देर रात 1:06 बजे शुरू होकर रात 10:09 बजे तक रहेगी। पुजारी ने बताया कि पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक है।