क्या है कलारीपयट्टू जिसकी 20 साल की उम्र से प्रैक्टिस कर रही हैं अभिनेत्री सयानी गुप्ता?
अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने बताया है कि वह 20 साल की उम्र से कलारीपयट्टू की प्रैक्टिस कर रही हैं। दुनिया के सबसे पुराने मार्शल आर्ट फॉर्म्स में से एक मानी जाने वाली कलारीपयट्टू की उत्पत्ति केरल में हुई थी। इसके प्रशिक्षण की शुरुआत शरीर में तेल मालिश से होती है और इसमें तलवार/कटार/भाला/मुग्दर/धनुष-बाण आदि का इस्तेमाल करना सिखाया जाता है।