क्या है गांजे के उपयोग से होने वाला 'कैनबिस यूज़ डिसऑर्डर'?
रिसर्च के मुताबिक, नियमित या औषधीय कारणों से गांजा उपयोग करने वाले 22-25% लोग ‘कैनबिस यूज़ डिसऑर्डर’ के शिकार हो सकते हैं। इस विकार में शख्स गांजे के सेवन पर निर्भर हो जाता है और इसे नियंत्रित नहीं कर पाता। इसके लक्षणों में बार-बार गांजे की तलब लगना, अधिक मात्रा में सेवन करना, भ्रम और याददाश्त की समस्याएं शामिल हैं।