क्या होंगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की विशेषताएं?
भारतीय रेलवे द्वारा जल्द ही हरियाणा में भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ट्रेन में 8 यात्री डिब्बे होंगे जिनमें एक बार में 2,638 लोग यात्रा कर सकेंगे और ट्रेन की अधिकतम गति 110 किलोमीटर/घंटा होगी। इसमें तीन डिब्बे हाइड्रोजन सिलिंडरों, ईंधन सेल कन्वर्टर्स, बैटरियों और एयर रिज़र्व के लिए होंगे।