गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के एक लेप्रोस्कोपिक सर्जन के मुताबिक, गुप्त हर्निया एक ऐसी मेडिकल समस्या है जो कई बार सर्जन तक की पकड़ में नहीं आती है। पेल्विक में लंबे समय तक हल्का और चुभता हुआ तेज दर्द बने रहना गुप्त हर्निया का लक्षण हो सकता है जो व्यायाम, पैदल चलने, झुकने या भारी चीज़ उठाने से बढ़ जाता है।