क्या है गेमिंग डिसऑर्डर और कैसे यह मानसिक स्वास्थ्य को करता है प्रभावित?
गेमिंग डिसऑर्डर एक मेंटल हेल्थ कंडीशन है जिसमें शख्स का गेमिंग पर नियंत्रण नहीं रहता है और इसके कारण उसका स्कूल/काम/निजी जीवन प्रभावित होता है। इस डिसऑर्डर के लक्षणों में गेमिंग की अवधि पर अनियंत्रण होना, नेगेटिव इमोशंस से बचने के लिए गेमिंग का सहारा लेना और अन्य ज़रूरी कामों के बजाय गेमिंग पर ध्यान देना शामिल हैं।