क्या है गुयाना के मौसम का पूर्वानुमान जहां आज खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) गुयाना में टी20 विश्व कप-2024 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। 'न्यूज़18' के मुताबिक, गुयाना में गुरुवार दोपहर तक गरज के साथ हल्की बारिश की आशंका और शाम को बारिश की 70% आशंका है। अगर यह मैच बारिश से धुल जाता है तो भारत फाइनल में पहुंच जाएगा।